कैल्शियम की कमी से आपकी हड्डियां अंदर से कमजोर होकर खोखली हो सकती हैं। ये ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती हैं और फिर आपकी हड्डियों का चूरा बन सकता है। दरअसल, कैल्शियम एक ऐसा खनिज है जिसका क्षरण बहुत जल्दी-जल्दी होता है और इसलिए शरीर में इसकी कमी हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में उन फूड्स को शामिल करना चाहिए जो कि आपकी खोखली होती हड्डियों में जान भर दे और इन्हें मजबूती दे। ऐसा ही काम खजूर आपके लिए कर सकता है (benefits of dates) हैं। इसके अलावा ये आयरन की कमी वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जानते हैं कैसे।
शरीर में कैल्शियम और आयरन की कमी को दूर करने में खजूर खाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, खजूर में कैल्शियम और आयरन दोनों की अच्छी मात्रा होती है जो कि हड्डियों को मजबूती देने के साथ बोन डेंसिटी को बेहतर बनाता है। इसके अलावा खजूर सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और जिंक जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये सूक्ष्म पोषक तत्व आपकी हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाते हैं। इसके अलावा ये आयरन की कमी को भी दूर करने में भी मददगार हैं जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती और आप एनीमिया से बच पाते हैं।
सुबह खाली पेट आपको 4 खजूर खाना है। आपको करना ये है कि खजूर को दूध में रातभर भिगोकर रख दें। फिर खजूर को निकालकर खा लें और दूध को पी जाएं। ऐसा करना पेट में गैस औ कब्ज की समस्या को भी दूर करने में मदद करेगा। दूसरा,तरीका ये है कि आप दूध में खजूर को उबालकर उसी समय खाएं और गर्म दूध पी लें। ये तरीका भी हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद है।
सुबह खाली पेट खजूर खाने के अन्य फायदे भी हैं। जैसे कि ये पेट की समस्याओं वालों के लिए फायदेमंद है। जैसे कब्ज और स्लो मेटाबोलिज्म। इसके अलावा जिन लोगों की मांसपेशियां कमजोर हैं उनके लिए भी खजूर खाना अच्छा है। साथ ही स्टैमिना बूस्ट करने और शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए भी खजूर का सेवन कर सकते हैं।
You Might Also Like
अगर आप 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं Realme 5G स्मार्टफोन्स मिल रहा भारी डिस्काउंट
नई दिल्ली अगर आप 5G स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं। लेकिन बजट कम होने की वजह से 5G स्मार्टफोन नहीं...
एचएमडी ग्लोबल ने नया स्मार्टफोन Nokia G42 5G किया लॉन्च
नई दिल्ली एचएमडी ग्लोबल की तरफ से एक नया स्मार्टफोन Nokia G42 5G लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की...
घर में बनाएं केमिकल फ्री शैंपू
बालों के झड़ने की समस्या और इनकी क्वालिटी को लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं। बालों की क्वालिटी सुधारने के...
ऐपल वंडरलस्ट इवेंट में आज iPhone 15 के साथ और कई प्रोडकट होंगे लॉन्च
नई दिल्ली ऐपल वंडरलस्ट इवेंट आज यानी 12 सितंबर 2023 को हो रहा है। इस इवेंट में iPhone 15 सीरीज...